फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डॉ आंबेडकर की प्रतिमा, मौके पर पुलिस बल पहुंचा

Tue, 20 Aug 2019 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात में दो स्थानों पर अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को निशाना बनाया। मिर्जा आदमपुर गांव और श्रीकांतपुर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा की मरम्मत का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दो गांव में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर प्रतिमा का क्षतिग्रस्त किया गया, जिससे लोग आक्रोशित हो गए।

मिर्जा आदमपुर और श्रीकांतपुर में सोमवार रात शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रत कर दी गई। सुबह टहलने निकले लोगों को जब पता चला तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं मंडल कोऑर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से बात की। उन्होंने मांग की कि एफआईआर दर्ज कर शरारती तत्वों को पकड़ा जाए। नई प्रतिमा लगाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें