फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने आए प्रेमी-प्रेमिका, कोर्ट परिसर में दोनों को जमकर पीटा

Mon, 10 Jun 2019 01:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
कुर्सी पर बैठा युवक (सफेद शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के दीवानी न्यायालय परिसर में शादी करने आए प्रेमी-प्रेमिका की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अधिकवक्ताओं ने दोनों को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जौनपुर जिले मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के अलग-अलग समुदाय के प्रेमी-प्रेमिका दीवानी न्यायालय परिसर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे शादी करने के लिए पहुंचे थे। युवक के साथ उसके पक्ष वाले भी थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में युवती के परिजन आ गए, जिससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

इससे लड़की के परिजनों ने युवक और युवती की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अधिकवक्ताओं ने दोनों को छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। उसके बाद सूचना पर पहुंची नजदीकी लाइन बाजार थाना पुलिस युवक को थाने ले आई। तो वहीं प्रेमिका के परिजन युवती को घर ले आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें