यूपी के बलिया जिले में एक युवती शौचालय जाने के बहाने अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिवार वालों के काफी ढूंढ़ने के बाद जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जाता है कि युवती 28 मई की शाम शौच के बहाने अपने प्रेमी के साथ भाग गई। जब देर हुई तो घर वालों ने युवती को काफी देर तक ढूंढ़ा। काफी प्रयास के बाद जब वह नहीं मिली, तब लड़की के पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर सहतवार रेलवे स्टेशन से प्रेमीयुगल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमी युगल ट्रेन से कहीं भागने के फिराक में थे, आरोपी को धारा 363, 366, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वहीं युवक को विभिन्न धाराओं में जेल और युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।