आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाने में छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव के रामप्रसाद मौर्य सहित दो लोगों को आरोपित किया है। युवती का आरोप है कि 19 मई की रात आरोपी उससे छेडख़ानी कर रहे थे।
विरोध करने पर तेजाब फेंक दिया। संयोग ही रहा कि युवती बच गई। सीओ नगर संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर, एक अन्य घटना में मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शनिवार को थाने में अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
युवती का आरोप है कि आरोपी उसका अश्लील फोटो खिंचकर फेसबुक पर वायरल कर दिया। पूछने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।