फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ जेल में बंद बदमाशों ने व्यापारी से मांगी रंगदारी

Wed, 21 Jun 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मामले को संदिग्ध मान पुलिस कर रही जांच - फोटो : demo
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के चकिया गांव निवासी व्यापारी बेलाल अहमद ने जेल में बंद दो बदमाशों पर चार लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए सोमवार को केस दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


 बेलाल अहमद ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी औमैर और सलमान ने फोन कर चार लाख रुपये रंगदारी मांगी। व्यापारी के अनुसार पहले बदमाशों ने रुपये देने के लिए संदेश भिजवाया था।

इनकार करने पर दोनों ने रविवार को फोन किया। सरायमीर पुलिस ने बताया कि बेलाल ने जिन बंदियों पर आरोप लगाया है, वे लगभग एक वर्ष पूर्व निजामाबाद में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए थे। इस समय दोनों जेल में है।
विज्ञापन


इन पर लूट, छिनैती सहित कई केस दर्ज हैं। बेलाल का भाई सोनू और सलमान अच्छे दोस्त हैं। ऐसा नहीं लगता कि इनके बीच कुछ ऐसा हुआ हो कि ये लोग इससे रंगदारी मांगे। मामला संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ माह पहले जेल से जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जीएल केशरवानी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें