फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर दांतों से काट कर किया घायल

Tue, 26 Mar 2019 01:00 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। जिसके बाद शिकायत करने पर आरोपियों के परिजन पीड़िता और उसके परिवार को मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए गए तहरीर के मुताबिक आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 6 की तेरह वर्षीय छात्रा अपनी बहनों के साथ सोमवार शाम 4 बजे खेत में घास काटने गई थी। इस दौरान खेत में पहले से ही घात लगाकर बैठे दो युवक किशोरी के ऊपर टूट पड़े और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किए।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपी उसे मारेपीटे और दांतों से काट कर घायल कर दिए। इस दौरान पीड़िता की सगी और चचेरी बहनें बीच बचाव के लिए आईं तो युवकों ने उन दोनों को भी मारा। साथ ही अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों लड़कियां घर पहुंच कर मां से आपबीती बताई। परिजन शिकायत करने आरोपियों के घर गए तो आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता के परिवार को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने और समझौते को लेकर दबाव बना रही है। वहीं, इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें