फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटावाने गई पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागी टीम

Fri, 08 Dec 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में म‌नबढ़ों के हौसले बुलंद हैं। यहां पर म‌नबढ़ों ने गांव में पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के एक गांव में गुरुवार की दोपहर सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने गई पुलिस पर मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। हमलावरों की संख्या अधिक होने से पुलिस वहां से भाग खड़ी हुई। इस संबंध में लेखपाल ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छिही गांव निवासी शकील अब्बास, रुसिनजोहरा, शबाना, रेशमा, चांदतारा, गुसनवा ने गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से मकान बनवा लिया है। न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने के लिए आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के अनुपालन के लिए गुरुवार को छिही गांव के लेखपाल अमित कुमार पांडेय बिलरियागंज थाने की पुलिस के साथ छिही गांव पहुंचे। जैसे ही कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई कि शकील अब्बास सहित अन्य लोगों ने पुलिस पर ईंट पत्थर और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

हमलावरों में महिलाओं की संख्या अधिक होने और पुलिस दल में महिला सिपाहियों के न होने से पुलिस और तहसील के अधिकारी, कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए।

सीओ ने बताया कि लेखपाल अमित कुमार पांडेय की तहरीर पर शकील अब्बास सहित छह लोगों को विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें