फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साथियों के झगड़े में बीच बचाव करते तीसरे की खाई में गिरकर मौत

Thu, 17 Jan 2019 12:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में झगड़ रहे दो साथियों में बीच-बचाव को सामने आए तीसरे साथी की खाई में गिरकर मौत हो गई। झगड़ रहे दो लोगों में से एक ने उसे गुस्से में लात दे मारी थी। इससे वह चीखता हुआ खाई में जा गिरा।

विज्ञापन


वारदात मंगलवार रात चंबा जिले में सलूणी के धारगला इलाके की है। मृतक की पहचान बलदेव पुत्र ठिमु राम निवासी गांव धार के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बलदेव अपने ही गांव के भीम सिंह व अशोक कुमार के साथ मंगलवार रात को धारगला से धार गांव को जा रहा था। धारगला के पास भीम सिंह और अशोक कुमार में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्से में आकर बलदेव को मार दी लात

बलदेव ने झगड़ा छुड़ाने के लिए बीच बचाव करना चाहा तो अशोक कुमार ने गुस्से में आकर बलदेव को लात मार दी। इससे असंतुलित होकर बलदेव 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरते समय उसके चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए।

लोगों ने बलदेव को खाई से निकाला और चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने अशोक कुमार निवासी धार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के तमाम पहलुओं पर छानबीन कर रही है।  

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि धारगला में कुछ लोगों की मारपीट में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की आगामी तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें