फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में गंवाई जान

Thu, 24 Sep 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सभईपुर में बुधवार की सुबह गड्ढे में हाफ पैंट पहने युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने शव के करीब जाकर देखा तो पता चला कि वह गांव का ही भोला माली (23) है और घटनास्थल से उसका घर बमुश्किल सौ मीटर ही दूर था।
विज्ञापन

 आननफानन में जानकारी उसके घर वालों को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार समूची घटना आशनाई के विवाद से जुड़ी है। घटना के तार जोड़ने के लिए डॉग स्क्वाड को लाया गया, जो शव मिलने के स्थान से चलकर सीधे भोला के घर जाकर रुक गया। इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
औराई चीनी मिल से सेवानिवृत्त बद्री प्रसाद माली का परिवार सभईपुर में रहता है। बड़ा बेटा संतोष बोरिंग का काम करता है, उसके साथ छोटा बेटा भोला भी काम करता है। मंगलवार को भोला काम पर नहीं गया था। बद्री के अनुसार रात 8:30 बजे के लगभग टॉयलेट जाने के नाम पर भोला घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन

 उसकी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लगा। बद्री का यह भी कहना था कि हालांकि भोला टॉयलेट के लिए जब भी निकलता था पैर में चप्पल जरूर पहने रहता था, मगर उसकी चप्पल और बनियान घर पर ही थी। पुलिस की पूछताछ में भाई और पिता के बयान बार-बार विरोधाभासी भी प्रतीत हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें