फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस दिन से कॉलेज हॉस्टल में बंद है छात्रा, वीडियो वायरल कर मांगी मदद

Thu, 18 May 2017 01:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चालीस दिनों से हॉस्टल में बंद छात्रा ममता कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एपेक्स कॉलेज आफ नर्सिंग में संबद्धता को लेकर अभी मामला चल ही रहा था कि नर्सिंग की एक छात्रा को हॉस्टल में बंधक बनाए जाने का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


खुद छात्रा ने वीडियो वायरल कर चालीस दिन से हॉस्टल से बाहर न निकलने देने का कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए डीएम और पुलिस चौकी प्रभारी को पत्र भेजा है। उधर सूचना पर पहुंचे सुंदरपुर चौकी प्रभारी ने छात्रा का बयान दर्ज किया। 

परीक्षा न होने से परेशान संबद्धता को लेकर आवाज उठाने वाली नर्सिंग की छात्राओं में से एक सोनभद्र के शक्तिनगर निवासी ममता कुमारी ने बताया कि वह अपने घर जाना चाहती है लेकिन 40 दिन से कॉलेज प्रशासन उसे जाने नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


बताया कि हॉस्टल में उसे बंधक बनाया गया है। इस दौरान उसने हॉस्टल वार्डेन, प्राचार्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, एक्जीक्यूटिव मैनेजर को पत्र लिखा। इस पर उन्होंने अभिभावक को बुलाने को कहा। पिता आए लेकिन उनके साथ जाने नहीं दिया गया।

बताया कि वह हॉस्टल में नहीं रहना चाहती है लेकिन कॉलेज प्रबंधन जबरन परीक्षा फार्म भरने और परीक्षा देने का दबाव भी बना रहा है। कहा कि अगर जल्द ही मुझे हॉस्टल से घर नहीं जाने दिया गया तो कॉलेज प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराउंगी।
विज्ञापन


बता दें कि नर्सिंग की छात्राओं ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मिलने के बाद शनिवार को कॉलेज प्रबंधन पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। 


हॉस्टल में छात्रा को बंधक बनाकर रखने का आरोप गलत है। संबंधित छात्रा और छात्र-छात्राओं से मिल रही है। अब परीक्षा नहीं देना चाहती है, साथ ही फीस वापस मांग रही है। इसके अलावा वह हॉस्टल में नहीं रहना चाहती है, अभिभावक भी इसको घर ले जाने नहीं आ रहे हैं। बिना अभिभावक के उसे घर नहीं भेजा जा सकता है।- संजीव सिंह, एक्जीक्यूटिव आफिसर, एपेक्स कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें