फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र के साथ किया दुराचार

Wed, 01 Feb 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की शुरू की तलाश
विज्ञापन
गाजीपुर  कोतवाली क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में मंगलवार को एक शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर घर वालों ने स्कूल में हंगामा किया। पीड़‌ित  के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 आरोप के अनुसार विद्यालय में मंगलवार को छुट्टी होने के बाद शिक्षक ने कक्षा तीन के छात्र को बुलवाया।
इसी बीच सभी छात्र घर चले गए। तब शिक्षक ने छात्र के साथ दुष्कर्म किया और किसी से न बताने की धमकी भी दी।
डरा-सहमा छात्र घर पहुंचा और उसने रो -रो कर जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद घर वालों ने विद्यालय पहुंचकर हो हल्ला मचाया।
देर रात शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक विवेक कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़त बच्चे का जिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया।
विज्ञापन

जानकारी होते ही एसडीएम सदर विजय शंकर तिवारी भी कोतवाली पहुंचे।
पुलिस शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में सदर सीओ उदयराज सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें