फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः ससुराल से मायके लौटी युवती पड़ोसी युवक के साथ फरार

Fri, 12 May 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र जिले के एक गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक युवक पड़ोस की शादीशुदा युवती को लेकर भाग गया है। घटना तीन दिन पहले की है। शुक्रवार को युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

युवती की मां का कहना है कि एक वर्ष पूर्व उसने बेटी की शादी रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के एक लड़के से की थी। वर्तमान में उसकी बेटी मायके आई हुई थी। आरोप है कि नौ मई को पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी लड़की को भगा ले गया। जिस वक्त लड़की को लेकर भागा उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन करने के बाद भी फरार युवक-युवती के बारे में पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक का लोकेशन मिल गया है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें