फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर रहे थे दूसरी शादी, बारात जाने से पहले पत्नी पहुंची थाने

Sun, 16 Apr 2017 11:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
पुलिस ने लिया हिरासत में, पंचायत जारी - फोटो : SELF
विज्ञापन
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने की एक युवक की मंशा पर पानी फिर गया। शनिवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


रविवार को युवक की बारात चंदौली जानी थी। समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में देर शाम तक मसले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत चल रही थी।
बताते चले कि वर्ष 2013 में घरवालों की रजामंदी से एक युवक और युवती की शादी हुई थी।

दोनों राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले थे। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से पति समेत उसके घर के सदस्य दहेज में बाइक समेत अन्य सामान न मिलने का ताना देते हुए प्रताड़ित करने लगे।

ससुरालियों की प्रताड़ना से आजिज होकर वर्तमान में वह मायके में रह रही थी। शनिवार की सुबह युवती को पता चला कि उसका पति 16 अप्रैल को दूसरी शादी करने जा रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी उसके पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही है। सुलह नहीं हुआ तो पीड़िता की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें