फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः समारोह के दौरान युवक को गोलियों से भूना, प्रधान से हुआ था विवाद

Mon, 03 Dec 2018 11:00 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के गांव चक भाई खां में रविवार रात साढ़े नौ बजे एक समारोह के दौरान प्रधान और समर्थकों के साथ हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई।  गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले आया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के पीछे चुनावी रंजिश सामने आ रही है।
विज्ञापन


 सिधारी थाना क्षेत्र के गांव चक भाई खां में रविवार रात साढ़े नौ बजे धनपाल यादव (28) एक समारोह में भाग लेने गया था। वहां प्रधान और उसके समर्थक भी मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रधान और समर्थकों ने धनपाल यादव पर फायरिंग कर दी। चार गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना के बाद पुलिस के साथ ही सीओ सिटी अजय यादव पहुंचे। धनपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें