फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, दोनों ने जहर खाकर दी जान

Tue, 07 Feb 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
विज्ञापन
दोनों ने जहर खाकर दी जान - फोटो : demo photo
विज्ञापन
चंदौली जिले के एक गांव में विवाहित प्रेमी-प्रेमिका ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घटना प्रेमिका के ससुराल कंदवा थानाक्षेत्र में हुई। प्रेमी की मौत खलिहान में जबकि प्रेमिका की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। मृत युवक की पहचान उसके मोबाइल से हुई। मौके से मिले बैग से एक डायरी भी मिली जिस पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था।
विज्ञापन

बलुआ थानाक्षेत्र के सुरतापुर गांव निवासी सुनील राजभर (25) ने चंदौली थानाक्षेत्र के दिघवट में फूफा के यहां रहकर बारहवीं तक पढ़ाई की थी।
इसी दौरान पड़ोस की युवती से संबंध हो गया।
घर वालों ने युवती की शादी 2011 में कंदवा थानाक्षेत्र के बरहनी में कर दी। उसकी तीन साल की पुत्री भी है। जबकि सुनील की भी शादी सकलडीहा थाना क्षेत्र के दुदौली गांव में हो गई। सुनील मुंबई में पेंटर का काम करता था।
विज्ञापन

वह तीन दिन पूर्व मुंबई से आया था। सोमवार को प्रेमिका की ससुराल पहुंच गया। वहां दोनों ने सल्फास खा लिया।
प्रेमी की मौत खलिहान में जबकि प्रेमिका की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।
युवक की पहचान उसके मोबाइल से हुई। मौके पर बैग मिला। उसमें मिली डायरी पर सुसाइड नोट लिखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें