फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार में असफल होने पर युवती को मारा चाकू, बचाव में आए भाई को भी घायल

Fri, 07 Apr 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मऊ शहर स्थित एक कालोनी में गुरुवार की देर रात मनबढ़ों ने बुरी नियत से एक युवती को पकड़ लिया। विरोध के साथ युवती ने जब शोर मचाया तो मनबढ़ों ने  चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया। बचाव में आए भाई को भी जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


घायल भाई-बहन को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर लौट गए। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा फरार है।

  शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक कालोनी में रहने वाली एक युवती के साथ गुरुवार की रात मनबढ़ों ने मुंह काला करने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने विरोध किया, साथ ही शोर मचाया। इस पर मनबढ़ों ने चाकू दिखाकर उसे चुप कराने का प्रयास किया। लेकिन खींचातानी में चाकू युवती की कमर में लग गया।
विज्ञापन


युवती का शोर सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा। वह बहन को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान मनबढ़ों ने भाई पर भी हमला कर दिया। चाकू युवक के हाथ पर लगा। इसके बाद मनबढ़ वहां से फरार हो गए।

पीडि़त युवती के परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल भाई-बहन को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने दोनों को घर भेज दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान आरोपी फारुख पुलिस  के हत्थे चढ़ा। सीओ नगर पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी गुड्डा अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें