फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने लगाई फांसी, पति को दस साल का सश्रम कारावास

Fri, 14 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
ढाई साल पूर्व चिंता देवी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला - फोटो : demo
विज्ञापन
ढाई साल पूर्व प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर फांसी लगा लेने के मामले में शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश राम अधार राम की अदालत ने महिला के पति दयाशंकर गोड़ को दोषी पाया। सुनवाई के बाद दस साल का सश्रम कारावास और 11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 
विज्ञापन


अभियोजन के मुताबिक चोपन थाने में आठ सितंबर 2015 को मिर्जापुर जिला अंतर्गत चुनार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामकुमार गोड़ ने अपने दामाद चोपन थाना क्षेत्र के कनछ टोला कोड़हवा निवासी दयाशंकर गोंड़ के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।

बताया कि उसने बेटी चिंता देवी(25) की शादी मई 2007 में दयाशंकर गोड़ के साथ की थी। लेकिन नशे की लत के कारण वह चिंता से मारपीट करता था। सात सितंबर 2015 को शाम सात बजे सूचना मिली कि उसकी बेटी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्महत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी और दौरान विवेचना प्रताड़ना की धारा की बढ़ोत्तरी करते हुए विवेचक ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आईपीसी की धारा 306 में दस साल का सश्रम कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।

वहीं धारा 498 में दो वर्ष का सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर दो माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। अभियोजन की ओर से पैरवी डीजीसी क्रिमिनल रामजियावन सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें