फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनवाने को कहा तो पति ने रेत दिया गला

Fri, 14 Apr 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मां की हत्या के बाद बिलखते बच्‍चे।
विज्ञापन
शौचालय बनवाने के लिए विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव कमरे में छोड़ वह बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। कमरे के बाहर उसके बच्चों को रोता-बिलखता देख वहां से गुजरने वाले लोग पहुंचे तो उन्होंने वहां पर खून देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब पति को तलाश रही है।
विज्ञापन

 मोहल्ला ताड़ो वाली बगिया निवासी कासिम का निकाह चार साल पहले अलीगढ़ के थाना आकराबाद के मोहल्ला शीशग्रान निवासी नाजरिन के साथ हुआ था। उसके दो बेटियां हैं जिनमें से एक तीन साल की और दूसरी एक साल की है। कासिम चूड़ी छंटाई का काम करने वाला कासिम पिता से अलग होकर पत्नी नाजरिन के साथ कालू बाबू का कब्रिस्तान अजमेरी गेट के पास प्लाट में बने एक कमरे में रहता है। शौचालय नहीं होने पर नाजरिन ने प्लाट के बगल में ही गड्ढा खोदकर अस्थाई शौचालय बना लिया। वह कासिम से शौचालय को पक्का बनवाने के लिए कहती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता था। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। नाजरिन झगड़े की शिकायत करने थाने भी गई थी। दोपहर बाद लौटने पर कासिम ने नाजरिन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने दोनों बेटी जैनव और आयत को कमरे से बाहर बैठा दिया और ताला लगाकर फरार हो गया। बच्चों को बिलखता देख वहां से गुजर रहे लोग पहुंचे तो उन्हें खून दिखा। उनकी सूचना पर पुलिस शाम पांच बजे पहुंची और ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ सिटी ओमकार यादव का कहना है कि कासिम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें