फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय में पटना के व्यापारी की गोली मार कर हत्या, 17 किलो चांदी लूटी

Mon, 03 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
विज्ञापन
वारदात के संबंध में मृतक के साथी से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से मुगलसराय जा रहे व्यापारी की सरेराह गोली मार कर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने व्यापारी के साथ जा रहे साथी से 17 किलो चांदी लूट ली। वारदात में टेंपो में बैठी एक महिला भी घायल हो गई।
विज्ञापन


वारदात को सोमवार दोपहर तीन बजे बाइकसवार तीन लोगों ने अंजाम दिया।  पटना के श्रीराम मार्केट हाजी कला निवासी आर्टिफिशियल मोती व्यवसायी वीरेंद्र कुमार चंदेल (55), डुमराव निवासी चांदी व्यवसायी विकास कुमार सोनी (35), बिहार निवासी पार्वती देवी (40) और सोनम (30) किसी काम से बनारस आए थे।

विकास बैग में 17 किलो चांदी लिए हुए था। वापसी में सभी एक आटो से मैदागिन से मुगलसराय के लिए चले। दोपहर तीन बजे आटो डांडी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक पर मुंह पर गमछा लपेटे तीन बदमाश पहुंचे और ऑटो को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी जो वीरेंद्र चंदेल की कनपटी में लगी और उसके कुछ छर्रे पार्वती देवी को भी लगे। इस बीच बदमाशों ने विकास से 17 किलो चांदी भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। राहगीरों ने सौ नंबर पर सूचना दी।

पुलिस वीरेंद्र और पार्वती को पहले निजी अस्पताल में ले गई जहां से डाक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची एसपी दीपिका तिवारी ने मौका मुआयना कर मामले का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें