फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर छात्र ने एकतरफा प्यार में छात्रा के साथ की ऐसी हरकत, जाना पड़ा जेल

Thu, 22 Feb 2018 02:18 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में एक छात्र ने हद ही पार कर दी। जिले के एक परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एक छात्रा अपने पिता संग हाई स्कूल की परीक्षा देने आई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रा विद्यालय परिसर से निकल रही तभी  एक छात्र उससे छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने के बाद छात्र वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को दौड़ाकर पकड़ लिया। उधर पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी छात्र के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर  संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

सुहवल थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने जमानियाँ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा अपने पिता संग बाइक से आई थी। वह परीक्षा देने के बाद कक्षा से निकल रही थी कि उसके गांव का रहने वाला एक छात्र उसके पास पहुंचा और उसे रोका।
विज्ञापन


वह भी हाईस्कूल की परीक्षा देने यहां आया हुआ था और परीक्षा के दौरान भी उसे परेशान कर रहा था। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र ने अपना मोबाइल नंबर एक कागज पर लिखकर छात्रा के हाथ में जबरदस्ती देने लगा और मना करने पर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। 
विज्ञापन

भागने की फिराक में था आरोपी

यूपी 100
इसके बाद छात्रा के शोर मचाया जिससे मनबढ़ छात्र वहां से भागने की फिराक में था। तभी छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी और इसके बाद पीड़िता के पिता उस मनबढ़ छात्र की तलाश करने लगे। इस बीच घटना की सूचना सुहवल थाने को दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई। तभी पुलिस वाहन को देख छात्र वहां से भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उससे पूछताछ की और थाना ले आई।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ छेड़खानी सहित विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्र को जेल भेज दिया। इस संबंध में सुहवल थाने के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित छात्रा और आरोपी छात्र दोनों एक ही सेंटर पर परीक्षा देने आते थे।

परीक्षा के बाद छात्र एक तरफा प्यार का इजहार करते हुए छात्रा संग जबरदस्ती छेड़खानी करने लगा। पीडित छात्रा के पिता की तहरीर के पर आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें