फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के कासिम पोखरी के पास शनिवार की देर शाम एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत चालक मामचंद्र (60) पुत्र सिंह राम हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का निवासी था। वह ट्रक से माल लेकर मऊ आया था। बताया जाता है, माल उतरने पर चालक ट्रक को कासिम पोखरी के पास खड़ा कर सरकारी हैंडपम्प पर नहाने गया। इस दौरान अचानक अचेत होकर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से खलासी उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें