फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर सोमवार को अप रेलवे ट्रैक पर एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी। देर शाम तक शिनाख्त नहीं होने पर जीआरपी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें