फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 5841 ने छोड़ी दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार को जिले के 241 केंद्रों पर शुरू हुईं। सुबह की पाली में परीक्षा के लिए कुल 63468 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 5841 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान तीन विद्यार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापकों ने तीनों का रस्टीकेशन कर उसकी सूचना कंट्रोल रूम को भेज दिया। पकड़े गए तीनों परीक्षार्थी इंटरमीडिएट के हैं।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान प्रथम प्रश्न की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 28833 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 27097 ही शामिल हुए। 1736 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट की हिंदी साहित्यिक प्रथम प्रश्न की परीक्षा थी। इसमें कुल 34635 विद्यार्थी पंजीकृत थे लेकिन केवल 30530 शामिल हुए। 4105 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। हाईस्कूल की अपेक्षा इंटरमीडिएट में परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या अधिक रही। वहीं, पहली पाली में इंटर की परीक्षा के दौरान सार्वजनिक इंटर कालेज मुंगराबादशाहपुर, इंटर कालेज बड़ेरी और श्रीकृष्ण इंटर कालेज गजेंद्रपुर केंद्र पर एक-एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापकों ने तीनों को रिस्टीकेट कर दिया। उड़ाका दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें