फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, शव अस्पताल में छोड़गर भागे ससुराल वाले-BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोढ़ (भदोही)। इलाके के करियांव बाजार में शुक्रवार देर रात एक विवाहिता की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे भदोही नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल वाले शव को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

करियांव बाजार के पास कंसापुर गांव में निवासी गोविंद विश्वकर्मा पुत्र शिवचंद विश्वकर्मा(20) की शादी 11 माह पहले जौनपुर जनपद के रामपुर बाजार निवासी स्व.गया विश्वकर्मा की पुत्री अनीता विश्वकर्मा के साथ हुई थी। अनीता के ससुरालवाले मुंबई में रहते हैं। 25 दिन पहले अनीता घरवालों के साथ गांव आई थी। शुक्रवार की रात उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों ने उसे इंदिरा मिल-भदोही स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद ससुरालवाले शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। वहां ससुराल वालों को न देख वे शव लेकर भदोही कोतवाली पहुंच गए। मृतका के भाई रमाशंकर ने भदोही कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही अनीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुराल वालों ने ेअनीता को जहर देकर मारा है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कदम उठाने की बात कहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें