अहरौरा। क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास स्थित पहाड़ के किनारे झोपड़ी में रह रही तीस वर्षीय मजदूर महिला के साथ ट्रक चालक ने बुधवार रात दुराचार किया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है ।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक सोनपुर गांव के पास झोपड़ी बना कर रहता है। बुधवार की रात आठ बजे महिला का पति और घर के अन्य सदस्य बाहर थे। इसी दौरान एक प्लांट पर गिट्टी लोड करने आया एक ट्रक ड्राइवर महिला को अकेला पाकर दुराचार किया। महिला ने जब शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।