वीरसिंहपुर में चोरों का आतंक, गश्त बढ़ाने की मांग
आराजीलाइन। क्षेत्र के ग्रामसभा वीरसिंहपुर में चोरों ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। चोर आए दिन लोगों के घर के बाहर पड़े छोटे बड़े सामानों को रात में उठा ले जा रहे हैं। गांव वालों ने जक्खिनी पुलिस चौकी से गांव में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शिव मंदिर पर लगे सौर लाइट की बैटरी को शनिवार की रात चोर चुरा ले गए। इसी तरह ब्रह्म बाबा मंदिर पर लगा 20 किलो वजनी घंटा पर भी चोरों ने पिछले हफ्ते हाथ साफ कर दिया था। चोरी की इस घटना से लोगों में आक्रोश है। चोरी की घटनाओं से आहत भाजपा के राजातालाब मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रेम शंकर पाठक ने जक्खिनी पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
.