गोरखपुर जिले में निकाय चुनाव में ड्यूटी के दौरान समर्थकों के बीच हुई झड़प के बीच हुए पथराव में बड़सरा निवासी पीएसी का एक जवान घायल हो गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि बड़सरा निवासी स्व. जगरज्ञ्देस यतादव का पुत्र रामहरख यादव (50) पीएसी का जवान था। बीते दिनों गोरखपुर के उनवल थाना क्षेत्र में चुनाव में ड्यूटी में तैनात था। इस दौरान दो पक्षों में हुई झड़प के बीच पथराव हुआ था। इस दौरान सर में पत्थर लगने से रामहरख गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार केजीएमयू लखनऊ में चल रहा था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पत्नी प्रेमा यादव तथा बेटा रमाकांत (23) एवं सत्येंद्र (17) और पुत्री किरन तथा निशा सहित परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे।