फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा और शराब के तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग व बदलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्त्रस्वार की रात अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 90 किलोग्राम गांजा और 9 पेटी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गिरोह अवैध रूप से गांजा और शराब की तस्करी में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी को सूचना मिली कि लेदुका बाजार स्थित देशी शराब की लाइसेंसी दुकान पर अवैध शराब की बिक्त्रस्ी धड़ल्ले से की जा रही है। इस पर उन्होंने प्रशांत सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेजा।
आबकारी टीम बदलापुर पुलिस के साथ छापेमारी की तो दुकान से दो पेटी बॉम्बे ह्विस्की सेल फार अरुणांचल प्रदेश, एक पेटी फर्जी होलोग्राम, रैपर युक्त पॉवर हाउस ब्रांड बरामद किया गया। सेल्समैन संजय गुप्ता निवासी पट्टी नरेन्द्रपुर थाना सरपतहां को गिरफ्तार कर लिया गया। सेल्स मैन की निशानदेही पर टीम ने जब दुकान के लाइसेंसी सुशील यादव निवासी हिम्मतपुर थाना बदलापुर के घर जब छापेमारी की तो घर के सामने खड़ी एक बोलेरो गाड़ी से तीन पेटी अवैध देशी शराब पाई गई वहीं घर में से चार पेटी देशी शराब, 90 किग्रा. गांजा, सात हजार पावर हाउस ब्रांड का नकली रैपर, एक बंडल होलोग्राम, 600 ग्राम कैरामल, दो पैकिंग मशीन, दो हजार ढक्कन आदि बरामद हुआ। दुकानदार सुशील यादव व उनके पिता शिवमूर्ति यादव को गिरफ़्तार कर पूछताछ की गई तो एक बड़े गिरोह का खुलाशा हुआ है। गिरोह के सदस्याें की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें