इन अभियुक्तों से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि इनके साथी जुगनू दीक्षिक और चंदन शुक्ला तैयार इन असलहों को बेचने के लिए सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक सिधारी अनिल सिंह अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से सात तमंचा और पांच कारतूस बरामद हुआ।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में से कई पहले भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। जमानत पर छूटने के बाद यह लोग फिर से अपने इसी काम में लग गए थे। लोकसभा चुनाव के समय आतंक के लिए ये असलहे बना रहे थे। पुलिस गिरफ्तार कर आरोपियों का चालान कर दी। इनसे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। जिसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही।