लालानगर। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय ज्ञानपुर क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी स्वामी दुबे (40) प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल कृष्ण मुरारी ने 108 नंबर पर कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर ऑटो से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस भारी भीड़ के साथ ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्वामी दुबे भीड़ में धक्कामुक्की करते हुए किसी तरह ट्रेन के गेट के पास घुसने के लिए प्रयास कर रहा था कि ट्रेन चल दी। उसी बीच भीड़ के दबाव में युवक ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर गिर गया।
--