बलिया। नगर के टाउन हॉल रोड स्थित मॉडल शॉप पर मंगलवार की शाम को उस समय भगदड़ मच गई जब शराब की दूकान पर शराब पी रहे कुछ शराबी आपस में भिड़ गए। माडल शॉप के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, इसी दौरान शराबी कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगे। माडल शॉप संचालक ने इसकी सूचना डायल 100 के जरिए पुलिस को दे दी। मौके पर पहुचे पुलिस कर्मियों के साथ भी शराबियो ने अभद्रता की। जिसके बाद सूचना मिलते ही क्यूआरटी औऱ ओकडेनगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया । पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।