मैनपुरी। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा कुर्रा के 10 खातों से 2.11 लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाना कुर्रा में शाखा प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शाखा प्रबंधक को थाने बुलाकर पूछताछ की।
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा कुर्रा के 10 खाताधारक मंगलवार को पैरालीगल वालेंटियर्स मधू यादव, वीरसिंह के साथ थाना कुर्रा पहुंचे। आरोप लगाया शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से उनके खातों से दो लाख 11 हजार 850 रुपये निकाल लिए गए हैं। जानकारी करने पर शाखा प्रबंधक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
थानाध्यक्ष ने शाखा प्रबंधक फुरकान अली को थाने बुलाकर पूछताछ की। पीड़ित ने बैंक खातों की फोटो कापी भी तहरीर के साथ पुलिस को दी है। बैंक प्रबंधक का कहना है खातों से रुपये कम होने की जानकारी की जा रही है। खाताधारकों ने उनसे भी शिकायत की है। थानाध्यक्ष का कहना है तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
खाता धारक खाता संख्या रुपये
जलदेवी 3205 5100
वीरसिंह 3603 5000
फेरुसिंह 2721 83050
सूरजसिंह 4160 38700
दौलतराम 3527 50000
प्रमोदकुमार 3573 2000
अवधेश सिंह 4178 5000
महावीर सिंह 2062 4000
हकीम 4408 10000
उमेशचंद्र 3689 5000