फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने एक भुक्तभोगी की शिकायत पर की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के सिरसी बघेल गांव निवासी श्रीनिवास ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके भाई रामनिवास का लोकजन पार्टी पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ललित नारायण पासवान के बीच काफी समय से संपर्क है। एक दिन प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एफसीआई में चपरासी एवं लेबर के लिए दस पदों पर भर्ती होने वाली है। चपरासी पद पर साढ़े तीन लाख व लेबर के लिए ढाई लाख रुपया में भर्ती हो जाएगी। 20 मार्च को लोहंदी महावीर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें उन्होंने किसी भी तरह पैसा की व्यवस्था कर लेने पर मेरे भाई को नौकरी दिलाने का वादा किया था। रामनिवास ने अपना तथा एक रिश्तेदार का चपरासी के लिए सात लाख व दो अन्य रिश्तेदार को लेबर के लिए पांच लाख रुपया जुटाकर दिया। इन 12 लाख रुपयों का भुगतान 21 अप्रैल 2015 को सिरसी गहरवार कजरी दह में आयोजित एक बाटी-चोखा के कार्यक्रम में किया गया। तीन महीने बीतने के बाद भी जब नौकरी दिलाने के बारे में पूछताछ किया गया तो कहा कि एक मंत्री के निर्देश पर विभागीय सचिवों को पैसे दे दिए गए हैं। अब पैसा उनको नहीं मिलेगा। तीन साल बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उनसे दोबारा पूछताछ किया तो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोबारा पैसा मांगने आए तो उनको जेल भेजवा देंगे। भुक्तभोगी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चौधरी ललित नारायण पासवान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें