फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र के खिलाफ दर्ज हो सकता हे केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है पुलिस
विज्ञापन

- आरएस यादव का निजी चालक है महेंद्र मौर्या
वाराणसी। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए चंदौली के एआरटीओ आरएस यादव के निजी चालक महेंद्र मौर्या के खिलाफ पुलिस जल्द ही केस दर्ज कर सकती है। चंदौली पुलिस ने महेंद्र के घर तीन दिन पहले नोटिस भेजकर दो दिन के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा था। मियाद बीतने के बाद भी महेंद्र का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊ के बाद उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई है। इस बीच उसके कुछ करीबी रिश्तेदारों के यहां पुलिस ने दबिश दी लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। अब पुलिस जल्द ही महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में है। मुकदमा दर्ज करने के बाद अदालत में कुर्की की कार्रवाई के लिए आवेदन किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो महेंद्र मौर्या ही आरएस यादव का सबसे बड़ा राजदार है। महेंद्र होटल वेस्ट इन का मालिक होने के साथ ही यादव की कई कंपनियों में निदेशक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें