फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका संग अधेड़ ने किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन। स्थानी थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की दोपहर बाग में आम बिन रही एक 6 वर्षीय बालिका संग एक अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। मौके पर जुटे गाँव के कुछ मानिन्दो ने दबाव बनाकर मामला वही रफा दफा भी करा दिया। हालांकि पुलिस की सौ नंबर की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

गांव निवासी बालिका पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक बच्चों के साथ बाग में आम बीन रही थी। तभी वहां पहुंचे गांव के 55 वर्षीय अधेड़ उसे आम देने की लालच देकर बाग से लगभग दो सौ मीटर दूर अपनी पाही के कमरे में लिवाकर चला गया। तभी बाग में खड़े और बच्चे भी वहां पहुंच बाहर से दरवाजा पीटने लगे। उसी में एक बच्चे ने बालिका के घर सूचना दे दी। मौके पर उसकी माँ और दर्जनों ग्रामीण जमा हो गये। अधेड़ बालिका को कमरे के अंदर बने कोठे पर छुपा कर उसने दरवाजा खोल दिया। अंदर बालिका न देख सब वापस लौटने लगे तभी उसके रोने की आवाज सुनाई दी। फिर उसे नीचे उतारा गया। उसकी आप बीती सुन गुस्साई भीड़ ने अधेड़ की जमकर पीटाई की। बाद में मौके पर 100 नंबर पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन मौके पर जुटे कुछ मानिन्दो ने आपस मे लेन देन कर मामला रफा दफा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें