फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के सत्यापन में घपलेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। राजातातालाब तहसील क्षेत्र के अदमापुर, अमिनी समेत कई गांवों के लोगों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए सत्यापन में घपलेबाजी का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दर्जनों किसानों ने तहसील में पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। एसडीम ने किसानों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

किसानों के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने लगी है। अदमापुर निवासी सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व लेखपाल द्वारा पात्र किसानों की जगह अपात्रों का चयन करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सुविधा शुल्क लेकर सर्वे किया गया। किसानों ने शिकायती पत्र सौंपकर जांच की मांग की। एसडीएम राजातालाब ने किसानों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसी तरह राजातालाब तहसील अंतर्गत बहुतायत गांवों में पात्र किसानों के सत्यापन में गड़बड़ी व कम्यूटर फीडिंग में भी धांधली की शिकायत है। किसानों में सत्यनारायण पटेल, कमल यादव, मिठाईलाल, ओमप्रकाश पटेल, बृजराज, सम्पतराम, पप्पू यादव, मिनकू, राजेंद्र प्रसाद आदि लोग रहे। एसडीएम जय प्रकाश का कहना है कि सत्यापन में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसकी जांच का जिम्मा तहसीलदार को सौंपा गया है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्रों का नाम आचार संहिता खत्म होने के बाद ही जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें