फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनास् थल पर आधारकार्ड मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। वाराणसी के कैंट स्टेशन के पास मंगलवार की शाम फ्लाई ओवर गिरने से हुए हादसे के बाद घटनास्थल से राममिलन चौहान का आधारकार्ड मिलने से सनसनी फैल गई। राममिलन चौहान मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरूहा गांव निवासी का निवासी है। हादसे के बाद राम मिलन का मोबाइल न उठने से उसके परिवार के लोग तरह तरह की आशंका से ग्रसित है। इस दौरान परिवार के सदस्य और गांव के प्रधान वाराणसी के लिए रवाना हो गए। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बरुहा गाँव निवासी राममिलन चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान वाराणसी में (सीमा सुरक्षा बल) एसएसबी में तैनात है और वर्तमान वह एनडीआरएफ में था। राममिलन अभी तक अविवाहित था। बीते 12 मई को राम मिलन अपने चचेरे भाई की शादी में घर आया था। उसके परिवार में माता मैना देवी पिता हरिनाथ चौहान के अलावा दो भाई है। इनमें राममिलन चौहान सबसे बड़ा है। जबकि छोटा भाई रमाशंकर छात्र है। पिता मजदूर हैं। रमाशंकर तीन दिन पूर्व गांव आया था। अभी परिवार वालों को हादसे की जानकारी नहीं है। फिर भी वह हादसे में किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हैं। जबकि गांव में आसपास के लोग उसके घर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें