फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन क्विंटल टाटा का नकली नमक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चट्टी पर शनिवार को टाटा का नकली नमक बेचने के आरोप में पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन क्विंटल 40 किग्रा नकली नमक बरामद हुआ। पुलिस कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है। टाटा उत्पादों के लिए मार्केटिंग और चेकिंग के लिए अधिकृत देवेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि पहाड़पुर चट्टी पर टाटा नमक के पैकेट में नकली नमक भरकर बेचा जा रहा है। देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों के साथ दुकान पर छापा मारा। महेंद्र गुप्ता की दुकान से चार बोरियों में 1-1 किग्रा के पैकेट में 180 किग्रा नमक बरामद हुआ। वहीं दूसरे दुकानदार शब्बीर की दुकान से तीन बोरियों में 160 किग्रा नमक पकड़ा गया। नमक की इन बोरियों और पैकेट पर टाटा नमक का लोगो छपा हुआ था। मार्केटिंग से जुड़े देवेंद्र प्रताप सिंह और पीयूष ने बरामद नमक को नकली बताया। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय ने बताया कि दोनों दुकानदारों के खिलाफ कापी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें