फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुन्ना और मुख्तार का कनेक्शन खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े मछली कारोबारियों पर शिकंजा कसने के बाद पुलिस अब जरायम जगत से जुड़े लोगों की कुंडली खंगालना शुरू की है। इस क्रम में सबसे टॉप पर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित और उसका गिरोह है। पता लगाया जा रहा है कि झुन्ना और मुख्तार गिरोह के बीच क्या कनेक्शन है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना और विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ इन दिनों मऊ, गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुर के साथ ही पूर्वांचल के अन्य जिलों में सख्ती से शिकंजा कसा जा रहा है। वाराणसी में मुख्तार गिरोह से जुड़ कर प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का कारोबार करने वाले सात लोगों को सोमवार और मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और एक की तलाश की जा रही है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि बीते साल अक्तूबर महीने के दूसरे हफ्ते में हत्या और रंगदारी जैसे मामलों में वांछित झुन्ना किसकी मदद से पंजाब पहुंचा। जिले की पुलिस का मानना है कि पंजाब की जेल में निरुद्ध मुख्तार अंसारी की मिलीभगत से ही झुन्ना वहां पहुंचा था। झुन्ना फिलहाल चित्रकूट जेल में बंद है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि झुन्ना और उसके गिरोह के अहम सदस्य अभिषेक सिंह हनी सहित अन्य की मुख्तार अंसारी गिरोह से करीबी की पड़ताल की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि जिले के ऐसे और कौन से बदमाश हैं जो मुख्तार गिरोह से जुड़े हुए हैं। ठोस साक्ष्यों के आधार पर सभी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से जुड़े सभी लोगों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से जुड़े सभी लोगों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इन सभी का अतीत और वर्तमान खंगाला जा रहा है। जिस किसी के खिलाफ भी मुख्तार अंसारी गिरोह से संलिप्तता के साक्ष्य मिलेंगे, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें