पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में तैनात फिजिशियन को फोन कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कैंट पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। फिजिशियन डॉ. अश्विनी कुमार के अनुसार 10 नवंबर की सुबह उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को मनोज कुमार उर्फ बिहारी बताया और कहा कि संभल कर रहो। अन्यथा जान से मार देंगे। धमकी भरी कॉल से वह और उनके परिवार के लोग सहमे हुए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच कराई जा रही है।