फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ एंड आर्डर का काम छोड़ बाकी सब कुछ करते हैं थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेपटरी हुई जिले की कानून व्यवस्था को लेकर एडीजी जोन बृजभूषण ने शनिवार को थानेदारों को जमकर फटकार लगाई। पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में दो टूक कहा कि लॉ एंड आर्डर का काम छोड़ कर बाकी सब कुछ थानेदार करते हैं। अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी सिर्फ क्राइम ब्रांच की नहीं है, इसके लिए थानेदार भी गंभीरता से प्रयास करें।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने एसएसपी से कहा कि थानेदारों के कामकाज का मूल्यांकन करें। लापरवाह कार्यशैली वाले थानेदारों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच कराएं, जो दरोगा या इंस्पेक्टर काम नहीं करेगा वह थानेदारी नहीं कर पाएगा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले थानेदार सजग हो जाएं और कार्रवाई के लिए तैयार रहें। लॉ एंड आर्डर को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चेकिंग, गश्त, अपराध नियंत्रण और वारदातों के खुलासे के लिए थानेदार अतिरिक्त सतर्कता के साथ काम करें। थाने के टॉप टेन बदमाशों और अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होती दिखे। क्षेत्राधिकारी वारदातों के खुलासे के लिए व्यक्तिगत रुचि के साथ काम कर थानेदारों की कार्यशैली का पर्यवेक्षण गंभीरता के साथ करें। एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण प्रति हफ्ते रिपोर्ट दें कि कौन सा थानेदार या चौकी प्रभारी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। बैठक में आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण एमपी सिंह, एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र के साथ ही सभी सीओ और थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें