फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग की गोली मारकर हत्या करने वाले झुन्ना पंडित पर एक लाख का इनाम घोषित, नौ जिलों में छापेमारी

Sat, 07 Sep 2019 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पान विक्रेता को गोली मारी। (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिव्यांग चाय-पान विक्रेता दिलीप पटेल की हत्या और मजदूर अजीमुद्दीन की हत्या के प्रयास में वांछित झुन्ना पंडित उर्फ श्रीप्रकाश मिश्रा पर घोषित इनाम 50 हजार से बढ़ा कर एक लाख रुपये कर दिया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को एडीजी जोन बृज भूषण ने दी।

विज्ञापन


वहीं, झुन्ना और 25 हजार के इनामी बदमाश रवि पटेल के साथ ही वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, प्रयागराज के अलावा मिर्जापुर, सोनभद्र और आजमगढ़ में छापेमारी कर रही हैं। हालांकि वारदात के तीन दिन बीत जाने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं।

ये भी पढ़ें : बच्चा चोरी की अफवाह में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, चार साल पहले त्रिपुरा के रास्ते पहुंची भारत
विज्ञापन


कैंट थाना अंतर्गत मढ़वा गांव में बीते तीन सितंबर की दोपहर अंधाधुंध फायरिंग कर गुमटी में बैठे दिव्यांग दिलीप पटेल की हत्या कर दी गई थी। दिलीप के छोटे भाई प्रदीप पटेल की तहरीर पर कैंट थाने में इनामी बदमाश झुन्ना पंडित, रवि पटेल और छह अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें