मिर्जामुराद। बेनीपुर गांव में गुरुवार की शाम एक क्लीनिक में उपचार कराने गई बीकॉम की छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर झोलाछाप डॉक्टर ने दुष्कर्म किया। छात्रा की तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा सबलपुर बेनीपुर निवासी डॉ. दीनानाथ यादव के बेनीपुर स्थित क्लीनिक में उपचार कराने गई थी। छात्रा के अनुसार डॉक्टर ने उसके शरीर में कमजोरी बताते हुए इंजेक्शन लगाया और उसके बाद वह बेहोश हो गई तो दुष्कर्म किया। होश में आने पर छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर बेनीपुर गांव स्थित डॉक्टर की क्लीनिक पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह भाग निकला था। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिर्जामुराद ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।