फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की नई दुकान खुलने के विरोध में कंदवा में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा क्षेत्र की चंद्रमा नगर कॉलोनी के सामने देसी शराब की दुकान खोलने का रविवार को ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध किया। साथ ही कंदवा में पंचक्रोशी मार्ग को बांस-बल्ली लगा कर जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कंदवा क्षेत्र की चंद्रमा नगर कॉलोनी के सामने देसी शराब की नई दुकान खुलने की भनक लगते ही स्थानीय लोग सुबह एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने बांस बल्ली लगाकर कंदवा-पंचक्रोशी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर मंडुवाडीह थाना प्रभारी महेंद्र राम प्रजापति व डीरेका चौकी इंचार्ज राघवेंद्र सिंह पहुंचे और रास्ता खुलवाया। साथ ही प्रदर्शनकारियों को समझाया कि आप सब लोग इसकी शिकायत जिलाधिकारी और आबकारी विभाग से करें। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने रास्ते से बांस-बल्ली हटाकर प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें