फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुन्ना पंडित के नाम की धौंस देकर 34 लाख हड़पे, चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चित्रकूट जेल में बंद बदमाश श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित के नाम की धौंस देकर 34 लाख 50 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। प्रकरण को लेकर लालपुर-पांडेयपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लमही निवासी शशिकांत पटेल के अनुसार लालपुर क्षेत्र की शांतीपुरी कालोनी निवासी सुदर्शन जायसवाल से लमही में तीन बिस्वा जमीन का सौदा 54 लाख रुपये में तय किया गया। इस मामले में सुदर्शन और उसके सहयोगी ऋषि जायसवाल, हनुमान व अरविंद कुमार पटेल ने चार बार में 34 लाख 50 हजार रुपये लिया। इसके बाद चारों ने जमीन बिक्री के संबंध में कोई बात ही नहीं की। जमीन के संबंध में बार-बार बात करने पर बीते 20 जून को खुद को झुन्ना पंडित का आदमी बताते हुए चारों ने रुपये न वापस करने की बात कही। इसके साथ ही चारों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भुक्तभोगी ने इस मामले में चारों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें