फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : वाराणसी इग्नाटर्स ने आईआईटी बीएचयू को 31 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी जिमखाना मैदान पर रविवार को आईआईटी और बीएचयू की क्रिकेट टीम के बीच मैत्री मैच खेला गया। इसमें वाराणसी इग्नाईटर्स (बीएचयू) ने आईआईटी बीएचयू को 31 रन से हरा दिया। मैच में 27 बॉल पर 42 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने वाले सीताराम मैन ऑफ द मैच चुने गए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी ईग्नाईटर्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में उतरी आईआईटी बीएचयू की टीम 119 रन पर ही सिमट गई। इस मौके पर सुरेंद्र, छाजू राम, हरिनारायण, धमेंद्र, ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें