गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होना है। जमीन खरीदने के लिए शासन से 26.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। बजट जारी होने के बाद 118 किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि राजातलाब तहसील के गंजारी गांव में 120 करोड़ रुपये में स्टेडियम के निर्माण के लिए करीब 32 एकड़ (12.809 हेक्टेयर) में से करीब 30 एकड़ (12.369 हेक्टेयर) जमीन खरीदने के 95 करोड़ रुपये पहले ही जारी हो चुके हैं। जिससे पिछले माह 144 किसानों की भूमि की रजिस्ट्री कराई गई थी। अब इसी क्रम में बाकी की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। जल्द खेल निदेशालय की ओर से जिला प्रशासन को बाकी का पैसा मिल जाएगा।