फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports News: क्रिकेट...अंतिम दो गेंद पर चाहिए थे पांच रन, कप्तान रोहित ने छक्का जड़कर आशापुर को बनाया चैंपियन

Thu, 09 Apr 2026 05:25 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीर गोवर्धनपुर के करन यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। आशापुर के पंकज राजभर (लालू) को बेस्ट बैट्समैन और सीर गोवर्धनपुर के भीम यादव को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
जीत के बाद कप्तान रोहित को मिला सम्मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sports News: कमौली ग्रामीण क्रिकेट लीग सीजन-1 का फाइनल मुकाबला बुधवार को सीर गोवर्धनपुर और आशापुर के बीच बेहद रोमांचक अंदाज में खेला गया। आखिरी क्षणों तक सांसें थाम देने वाले इस मुकाबले में आशापुर की टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के हीरो टीम के कप्तान रोहित रहे, जिन्होंने अंतिम दो गेंदों पर पांच रन की जरूरत के बीच छक्का जड़कर टीम को चैंपियन बना दिया।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबला 6 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीर गोवर्धनपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 57 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आशापुर की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम क्षणों में रोमांच चरम पर पहुंच गया, जब टीम को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों पर पांच रन की दरकार थी। ऐसे दबाव भरे माहौल में कप्तान रोहित ने बेहतरीन शॉट खेलते हुए छक्का जड़ दिया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

विज्ञापन

रोमांचकारी मुकाबला

इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में डाफी और आशापुर की टीमें आमने-सामने थीं। डाफी ने 8 ओवर में 101 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन आशापुर ने शानदार खेल दिखाते हुए अंतिम ओवर में दो विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीर गोवर्धनपुर ने अमरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि महादेव महाविद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धीरू सिंह, दिनेश सिंह, चंद्रजीत यादव, चंद्रभान सिंह, विनोद यादव, बृजेश यादव और दिलीप मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें