ओलंपियन विवेक सिंह स्टेडियम हरहुआ में आज 27 अक्तूबर को खुर्शीद आलम स्मृति जिला महिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच संपन्न हुआ। वाराणसी क्रिकेट संघ बालिका ए दल ने बालिका बी दल को 86 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रिया पटेल ने सर्वाधिक नाबाद 72 रन बनाए। बालिका बी दल की ओर से निशा यादव और प्रियंका चौरसिया ने 2-2 खिलाड़ी आउट किए। जवाब में बालिका बी दल 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 88 रनों पर सिमट गया। बालिका ए दल की प्रकृति सिंह और नंदनी जायसवाल ने 3-3 खिलाड़ी आउट किए। प्रिया पटेल को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और विकेटकीपर चुना गया। प्रकृति सिंह सीरीज की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और गेंदबाज रहीं, प्रियंका चौरसिया सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुनी गईं। संवाद