वाराणसी। सुभाष जयंती पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कुलसचिव दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, प्रो. संतोष गुप्ता, प्रो. रमाकांत सिंह, एनएसएस समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम आदि शामिल रहे। वहीं, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण दिलाई। इस दौरान सभी ने मानव शृंखला भी बनाई। इस मौके पर कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो. विजय कुमार आदि मौजूद रहे। काशी कृषक इंटर कॉलेज हरहुआ में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों व अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से मानव शृंखला बनाई। इसमें लगभग दो हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा, आरटीओ प्रशासन शिखर ओझा, आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो